सुपौल, फरवरी 17 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बाइक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर में बाइकसवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर आनंद चौक पर सोमवार रात करीब आठ बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान करजाइन थाना क्षेत्र के बौरहा वार्ड 14 निवासी उमेश राम के (27) वर्षीय पुत्र राजेश राम के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बौरहा वार्ड 14 निवासी दिनेश राम के (31) वर्षीय पुत्र प्रदीप राम के रूप में की गई है। इधर, रेफरल अस्पताल राघोपुर में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बाबत अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ विपिन तिवारी ने बताया कि प्रदीप राम के दाहि...