सुपौल, फरवरी 8 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ डा. राकेश गुप्ता, आरडीओ प्रवीण कुमार रजक, बीएओ कुंदन कुमार सहित अभियान से जुड़े संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शनिवार तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें अद्यतन प्रगति को लेकर अधिकारियों ने असंतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों एवं बकेट किसानों में 50 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे हर हाल में 11 फरवरी तक पूरा करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पदाधिकारियों से लेकर मैदानी कर्मियों तक की जवाबदेही तय की ...