सुपौल, अप्रैल 17 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर प्रत्येक महीने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस सुपौल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा बाह्य निरीक्षण तथा हर तीन महीने पर वेयर हाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है। इस क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अप्रैल महीने के लिए ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के सभी राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व सचिवों के साथ-साथ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसा यादव व प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम वेयर हाउस सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...