सुपौल, मई 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण व तीन महीने पर वेयर हाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है। इस क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के विभिन्न राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव के साथ-साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी व ईवीएम वेयर हाउस के प्रभारी पदाधिकारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...