सुपौल, मार्च 18 -- किशनपुर एक संवाददाता। थाना परिसर में वुधवार को ईद उल फितर रामनवमी को लेकर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों ने अपनी अपनी बातें रखी। आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि होने वाले ईद व रामनवमी पर्व को लेकर हम लोगों को एकजुट होकर सहयोग करना है। जिससे किसी भी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए हम लोग तो तत्पर है ही इसके साथ ही साथ आप लोगों को भी सहयोग करने का जरूरी है। जब तक प्रशासन को समाज के लोग सहयोग नहीं करेंगे तो सफलता नहीं मिल पाएगा। इसलिए जैसे आप लोग पूर्व से ही प्रशासन को सहयोग करते आए हैं। उसी तरह इस पर्व में भी एक भाईचारे के साथ साथ सहयोग का भी अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान उ...