सुपौल, दिसम्बर 18 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के द्वारा संचालित इग्नू सत्रांत परीक्षा 1 दिसंबर से भारत सेवक समाज महाविद्यालय सुपौल में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही है। इस इस दौरान गुरुवार को परीक्षा के 18 वें दिन परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व वीक्षकों ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों का इग्नू द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, एडमिट कार्ड का जांच किया। जिसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया। इस संबंध में केंद्राधीक्षक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लिया। बताया कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लाना बिल्कुल वर्जित है। डॉ सिंह ने बताया कि दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय के द्वारा...