सुपौल, मार्च 3 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र के कुनौली से सटे इंडो-नेपाल की खुली सीमा पर होली पर्व को लेकर शराब की तस्करी और शराबियों को रोकने के लिए एसएसबी और कुनौली थाना पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा के पर सभी आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी हो रही है। कुनौली एसएसबी कैम्प के 45वीं बटालियन द्वारा कुनौली के पाया किनार, शांतिवन व कुनौली बॉर्डर सहित अन्य स्थानों पर एसएसबी की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। इस बाबत एसएसबी 45वीं बटालियन के कुनौली कैम्प के इंचार्ज जितेंद्र कुमार झा ने बताया कि चार मार्च को होली है और नेपाल में पांच मार्च को चुनाव है। चुनाव के मद्देनजर एसएसबी के सभी पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...