सुपौल : इंजीनियरिंग कॉलेज में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग का आयोजन
सुपौल, मई 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में कॉलेज के 2022, 2023 एवं 2025 बैच के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों, छात्रों के विकास एवं संस्थान की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही अभिभावकों से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सहयोग की अपील की। इसके बाद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने क्रमवार छात्रों की रिपोर्ट, परीक्षा परिणाम तथा शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.