सुपौल, अप्रैल 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के छह छात्रों का चयन निजी क्षेत्र की कंपनी सिनोवा गियर्स एंड ट्रांसमिशन्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को प्रशिक्षण के उपरांत 3.0 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कई अन्य छात्र भी शामिल हुए थे, जिनमें से कुछ को कंपनी ने रिजर्व सूची में रखा है। इन छात्रों के चयन की संभावना भी बनी हुई है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अच्युतानंद मिश्रा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एलयू के छह छात्रों को साढ़े छह लाख सालाना का पैकेज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कमल राज प्रवी...