सुपौल, जुलाई 23 -- सुपौल, एक संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए शिक्षकों की जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह दिशा निर्देशन कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना तथा साइंस फॉर सोसाइटी, बिहार (जिला शाखा सुपौल) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हुई। इसका मुख्य विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार रहा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक बने आशीषकार्यशाला का उद्घाटन कार्यशाला की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ निखिल कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सावन कुमार, डीईओ संग्राम सिंह, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) आलोक शेखर आनंद व प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ एएन मिश्रा समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवस...