भागलपुर, मार्च 20 -- सुपौल। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं का दिनों दिन उत्पात बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा पशुओं को लेकर महिलाओं व छोटे-छोटे बच्चों में दहशत का माहौल बन गया है, जिसके कारण खासकर स्कूली बच्चों को पैदल आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उक्त परेशानी पर काबू नहीं पाया गया तो छोटे बच्चे कहीं जाने से कतराते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन इस ओर सख्त कदम उठाकर उचित व्यवस्था के लिए समुचित व्यवस्था करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...