सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। मध्य एशिया क्षेत्र में जारी तनाव और युद्ध की आंच अब सीमाओं से निकलकर जिले के बाजारों तक महसूस की जाने लगी है। खासकर जिले इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर इसका सीधा प्रभाव दिख रहा है। आयातित कच्चे माल और माइक्रोचिप की आपूर्ति बाधित होने से सबसे व्यापक असर कंप्यूटर, लैपटॉप और आईटी सेक्टर पर पड़ा है। लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल में लगने वाले चिप के दाम में पांच गुना तक वृद्धि हो गई है। लैपटॉप और कंप्यूटर की कीमत में डेढ़गुना बढ़ोतरी हुई है। युद्ध आगे भी जारी रहा तो आनेवाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। वैश्विक तनाव और आपूर्ति शृंखला में आई रुकावटों ने स्थानीय बाजार की धड़कन को धीमा कर दिया है। इसका सबसे स्पष्ट असर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर दिख रहा है, जहां मोबाइल, टीवी और फ्रिज जैसे जरूरी सामानों की ...