सुपौल, अप्रैल 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बकौर, बिजलपुर की प्रधान शिक्षिका मीनू कुमारी को विद्यालय परिसर में सफाई का अभाव, आवंटित राशि का दुरूपयोग सहित अन्य आनियमितताओं के मामले को लेकर निलंबित कर दिया। बता दें कि बीते 2 अप्रैल को डीईओ द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी, विद्यालय परिसर में गंदगी, खेल सामग्री का अभाव तथा विभिन्न मदों की राशि खर्च करने के बावजूद कार्य नहीं होने जैसी कई शिकायतें सामने आई थी। जिसको लेकर प्रधान शिक्षिका से मामलों में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय संचालन में उदासीनता बरती जा रही थी और प्राप्त राशि का सही उपयोग नहीं किया गया। इन सभी आरोपों को सही मानते ...