सुपौल, सितम्बर 8 -- सुपौल, एक संवाददाता। जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससी/एसटी एक्ट में संशोधन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। मंच के बैनर तले गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से "विरोध मौन पैदल मार्च" निकाला गया। मार्च विभिन्न चौराहों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा। यह भी पढ़ें- यूजीसी की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने दिया धरना विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य यहां मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मौन मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर व्यवस्था में बदलाव की मांग की। मंच के सदस्यों ने कहा कि आ...