सुपौल, अप्रैल 19 -- वीरपुर/सुपौल, एक संवाददाता। सीमा सुरक्षा में तैनात (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अलग अभियान में एक विलुप्तप्राय गिद्ध का भी सफलतापूर्वक बचाव किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को सीमा चौकी शैलेशपुर के चेक पोस्ट पर एसएसबी जवान नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ दो नाबालिग लड़कियां दिखीं, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम बशीर अहमद दोइए, निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) बताया। यह भी पढ़ें- यूपी : मानव तस्करी का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार; बचाए गए 3 नाबालिग बच्चे जांच के...