सुपौल : आरोग्य शिविर में 182 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
सुपौल, जून 10 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को प्रतापगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 182 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 12 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया, जिन्हें प्रसव के दौरान जटिलताओं की आशंका को देखते हुए विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बीएचएम सुजीत कुमार पंकज ने बताया कि चिन्हित एचआरपी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा आगामी 15 जून को उन्हें आवश्यक इंजेक्शन भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच एवं समय पर उपचार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- विशेष क्लीनिकों में ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.