सुपौल, जून 8 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी के कार्यालय में सोमवार को आरटीआई एक्टिविस्ट सह पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस क्रम में उन्होंने दाखिल-खारिज करने में आरओ संदीप कुमार पर जमकर धांधली किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुपौल में सीओ और आरओ पद पर रहने के दौरान संदीप कुमार ने दाखिल-खारिज के लिए तीन करोड़ की रिश्वत ली। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुपौल कार्यकाल में भी विभाग से सीतामढ़ी के मामलों को लेकर कई शोकॉज आरओ से पूछा गया है। यही नहीं बीते तीन जून को ईओयू की टीम सुपौल भी जांच पहुंची थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : आरओ पर तीन करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप साथ ही चार जून को सीतामढ़ी में ईओयू की टीम ने जांच की। इधर, खुद पर लगे आरोपों को लेकर आरओ संदीप कुमार ने बताया क...