सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, एक संवाददाता। राष्ट्रीय मेला समिति की ओर से मंगलवार को गरीब, असहाय, निर्धन, दिव्यांग, विधवा असहायों के बीच कंबल वितरण भीषण शीतलहर में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद दिलेश्वर कामैत ने किया। मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व कार्यकारी सभापति मो हारूण रशीद, प्रभारी जिला पदाधिकारी मो. तारिक, एडीएम सच्चिदानंद सुमन, मेला समिति के सचिव संजीव नयन गुप्ता, पूर्व सचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव व नागेन्द्र नारायण ठाकुर, युगल किशोर अग्रवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य रतीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। मौके पर सचिव संजीव नयन गुप्ता ने कहा कि समिति द्वारा अत्यधिक ठंड में प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण किया जाता है। इस क्रम में करीब आठ सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.