सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 11 में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान स्व. देवनंदन सिंह के पुत्र विजेंद्र प्रसाद सिंह(52) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों के अनुसार, विजेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे मृतक के भतीजे को सूचना मिली कि बरेल और परसौनी के बीच एक आम के बगीचे में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान विजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में की गई। उस समय...