सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। जिले में गुरुवार को आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ और एक साथ कई महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई की तैयारियों को परखना था। जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज, वी-मार्ट, सदर अस्पताल, जिला परिवहन कार्यालय परिसर तथा ऑफिसर्स कॉलोनी का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्सपर एक साथ मॉक ड्रिल का संचालन किया गया। प्रत्येक स्थल पर संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को इंसिडेंट कमांडर एवं डिप्टी इंसिडेंट कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ताकि आपदा के समय कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम प्रभावी ढं...