सुपौल, मार्च 28 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की लगातार मार से किसान बदहवास हो रहे हैं। बीते 20 मार्च को आये आंधी तुफान के बाद शुक्रवार की देररात भी ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। जिसके कारण मक्का एवं गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहूंचा है। गेहूं की फसल कटाई के बाद खेत में पड़ था और किसान अगली सुवह तैयार करने की सोच रहे थे। लेकिन देररात हुई भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने फिर से किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। शनिवार की सुवह खेत पहूंचे किसान खेत में भींगे पड़े फसल को देख मायूस हो गए। एक के बाद एक प्राकृतिक आपदा की मार से दुखी किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच गई है। क्षेत्र के किसान अमरेंद्र साह, विमल गुप्ता, चंदन कुमार यादव, संजय कुमार आदि ने बताया कि बीते 20 मार्च की रात आई आंधी तुफान से...