सुपौल, अप्रैल 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी पहचान पत्र बनाने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का सुपौल पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस गिरोह के तार सिर्फ जिले तक सीमित नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों तक फैले होने के प्रमाण मिले हैं। एसपी शरथ आरएस ने मंगलवार को अपने वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कि यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर फर्जी पहचान तैयार कर सकता था, जिसका इस्तेमाल गंभीर आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता है। एसपी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर 9 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक स्थित 'छोटू आधार सेंटर' पर छापेमारी की गई। मौके से बाबुल कुमार गुप्ता (23) और मुकेश पासवान (30) को हिरासत में लिया गया। दोनों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए...