सुपौल, जून 23 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। मृगशिरा नक्षत्र खत्म होने के बाद अब अद्रा नक्षत्र को भी तीन दिन हो गया लेकिन बारिश नहीं हो रही है। वर्षा के अभाव में धान की रोपनी प्रभावित है। किसान अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की बेरुखी के कारण अब अगात धान की खेती के पिछड़ जाने का खतरा मंडरा रहा है, जिस वजह से किसान निराश हो रहा हैं। इस बार रोहिणी,मृगशिरा और अद्रा नक्षत्र खूब तपा, अब किसानों को अच्छी बारिश और अच्छी उपज की उम्मीद अब नहीं है। लेकिन अब किसान परेशान होने लगे हैं। इन दिनों की कड़ाके की धूप किसानों की चिंता बढ़ा रही है। आग उगलती गर्मी और बारिश के अभाव में किसान चाहकर भी धान की रोपनी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लगातार बढ़ रही तापमान के कारण खेतों की नमी खत्म हो जाने से किसान हाथ पर हाथ धर कर बैठने को बाध्य हैं। किसान रा...