सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 15वें वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग कर सजगता, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आदर्श विद्यार्थी के पांच लक्षण, काक चेष्टा, वको ध्यानम्, स्वान निद्रा, अल्पाहारी और गृह त्यागी को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। साथ ही स्वामी विवेकानंद और एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए बड़े सपने देखने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने फ्रेंडली पुलिसिंग पर बल देते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। एसडीएम डॉ मनोहर कुमार साहू ने पढ़ाई के साथ कला, खेल और संस्कार को समान महत्व देने क...