सुपौल, जुलाई 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के 17 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पीएम श्री विद्यालयों की कक्षा छह से नौ तक की करीब 850 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे। इन छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, किक-बॉक्सिंग और अन्य मार्शल आर्ट सिखाकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। यह प्रशिक्षण छात्राओं को नि:शुल्क दिया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

प्रशिक्षण योजना गौरतलब है कि जिले के पीएम श्री विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पूर्व में जारी सूचना...