सुपौल, मार्च 26 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत स्थित मरौना -निर्मली मुख्य सड़क से रतहो से गोठ तक जाने वाली पक्की ढलाई सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद जगह -जगह टूट कर खाई मे तब्दील हो गया है। और विभाग द्वारा मरम्मती नही कराया गया।और कुछ जगहों पर जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गया है। सड़क टूटने और सड़क मे गड्ढा होने से लोगो को जाने आने मे काफी परेशानी होती है। गोठ के दो वार्ड और रतहो के तीन हजार आबादी को मुख्य सड़क तक जाने आने के लिए एक लौता सड़क है। जिसे करीब 8 साल पहले पंचायत योजना के तहत ढलाई कर पक्कीकरण किया गया था। धीरे -धीरे सड़क जगह -जगह पूरी तरह ढलाई टूटकर धवस्त हो गया। सड़क निर्माण के बाद सड़क के फ्लैक में मिट्टी नहीं डाला गया। और बरसात मे सड़क पर पानी का वहाव हुआ। सड़क की मिट्टी बारिश मे नीचे से अलग हो गया। और ढलाई सड़क होकर वाहन ...