सुपौल : आज होनी थी शादी, चांदपीपर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
भागलपुर, मई 4 -- सरायगढ़ (सुपौल) से सुशील कुमार की रिपोर्ट सरायगढ़, निज संवाददाताप्रखंड क्षेत्र की चांदपीपर पंचायत के वार्ड आठ में सोमवार सुबह करीब सात बजे सुपौल से लहेरियासराय जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से चांदपीपर पंचायत के पप्पू राम के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विकास कुमार रेलवे पटरी पर पैदल चलते हुए अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच अचानक सुपौल से लहेरियासराय जाने वाली सहरसा-लहेरियासराय मेमू ट्रेन संख्या 63378 की चपेट में वह आ गया। घटना में विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि विकास की पांच मई को किशनपुर थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा गांव में शादी होने वाली थी। शादी समारोह को लेकर परिजनों ने रिश्तेदारों के बीच शादी का कार्ड भी हर जगह बांट दिया था। रिश्तेदार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.