सुपौल, मार्च 31 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 187 शिक्षकों की नियुक्ति एक अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन 32 शिक्षकों को अंतिम दिन 30 मार्च तक नियुक्ति पत्र नहीं मिली। जिस वजह से शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 26 से 30 मार्च के बीच ही नियुक्ति पत्र जारी कर देने का आदेश था, ताकि एक अप्रैल से शिक्षक संबंधित विद्यालयों में योगदान दे सकें। हालांकि, तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।शिक्षकों ने बताया कि स्थापना शाखा की अनियमितताओं एवं तकनीकी कारणों से नियुक्ति पत्र वितरण में देरी हुई है। जिस वजह से चयनित शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है। इस संबंध में डीपीओ स्थापना आलोक शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में...