सुपौल, मार्च 5 -- मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रचना भारतीय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 और 7 मार्च को प्रखंड कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 और 10 मार्च को होगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस बार मरौना प्रखंड के कुल 13 पंचायतों में से आठ पंचायतों-कमरैल, बेलही, गनोरा, हररी, कदमहा, लालमानिया और मरौना उत्तर समेत अन्य पंचायतों में चुनाव होगा। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...