सुपौल, जून 27 -- सुपौल, निज संवाददाता। शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए जिले में 28 जून से 2 जुलाई तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ रविवार सुबह 8 बजे शहर के बसबिट्टी रोड स्थित उर्दू मध्य विद्यालय, बस्ती रोड में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों, ईंट-भट्ठों, प्रवासी एवं भ्रमणशील आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रांची में 28 से 30 जून तक 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाएं पोलियो की ख...