सुपौल, मार्च 31 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 180 क्रय समितियों का चयन किया गया है। इनमें से 57 समितियों में पहले दिन से ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये की वृद्धि कर 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। खरीद प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी समितियों को एक लॉट गेहूं खरीदने के लिए कैश-क्रेडिट (सीसी) उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके लिए को-ऑपरेटिव बैंक को पत्र भेजकर शीघ्र राशि निर्गत करने का आग्रह किया गया है। बुधवार को किशनपुर प्रखंड के सुखासन और राघोपुर प्रखंड के हुलास में गेहूं खरीद का विधिवत शुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.