सुपौल, जून 19 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। जगदीशपुर तथा सदानंदपुर पावर हाउस की बिजली शनिवार को सुबह आठ से 11 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता जगदीशपुर रवि कुमार रोशन ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 33 केवी जगदीशपुर फीडर में मेंटेनेंस एवं स्विच लगाने का कार्य किया जायेगा। इसलिए जगदीशपुर एवं सदानंदपुर फीडर की लाइन बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...