भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भपटियाही (सुपौल)। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में करीब 11 बजे रात मे घुरा से वकील मियां के घर से आग लग जाने के कारण पड़ोस कुल41 परिवारों का घर सहित घर में रखे अनाज ,वस्त्र, बेश कीमती सामान जलकर राख हो गया।आगलगी की सूचना पर तीन दमकल गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।घटना की सूचना पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, पंचायत मुखिया सतीश कुमार पांडे, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट और सुख राशन का वितरण किया गया। सीओ ने बताया कि प्रत्येक परिवार को 12 हजार रुपए तत्काल मदद दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...