सुपौल, जून 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में 16 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस क्रम में लोक शिकायत अपर समाहर्ता विकास कुमार ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का गहन निरीक्षण किया। इस क्रम में शिविर में लगे स्टालों पर आये आवेदकों से पूछताछ भी की।

निर्णायक निरीक्षण जबकि संसाधनविहीन स्टॉलों के निरीक्षण से असंतुष्ट एडीएम ने विभागीय प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई। आईसीडीएस काउंटर पर विभाग के किसी भी प्रतिनिधि को नहीं देख एडीएम बिफर पड़े। इसके बाद संबंधित विभाग के नोडल को बुलाकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। साथ ही किसान सलाहकार सहित अन्य विभागों के स्टॉलों पर केवल पंजी देखकर चेतावनी दी। एडीएम ने कहा कि सरकार की ओर संचालित योजनाओं में कोई भी कर्मी शिथिलता ...