सुपौल, अप्रैल 6 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। इंटरनेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार सिंह ने अजय प्रकाश, अश्मित कुमार, अनुपम कुमारी, यति कुमारी, कायनात परवीन, विक्रांत राजा, सावन कुमार, अयांश कश्यप सहित कई छात्र-छात्राओं को मोमेंटो (स्मृति चिह्न), मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.