सुपौल, मार्च 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर यादों की खुशबू और भविष्य के संकल्पों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को दोगुना कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। भाव्या कुमारी, रौशनी कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, भावना कुमारी, सौम्या कुमारी, शालनी और जानवी ने अपनी उत्कृष्ट क्लासिकल (शास्त्रीय) नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने के साथ-साथ विदाई के माहौल में उत्साह भर...