सुपौल, मई 26 -- मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र मे सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक से आई तेज आंधी बारिश के कारण बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, रातभर गुल रही बिजलीबिजली की समस्या सुबह करीब 9 बजे तक बिजली गायब रही। लगातार 12 घंटे बिजली गायब रहने के कारण उपभोगताओं को काफी परेशानी हुई। कई घरो मे खाना नही बना आंधी शांत होने के बाद लोग खाना बनाने की प्रयास भी किया तो बिजली नही होने के कारण अंधेरा मे खाना बनाना संभव नही था इसलिए लोगो को भूखे पेट सोना पड़ा। मोबाईल चार्ज नही रहने को लेकर और भी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- सुपौल : आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, खेती व बिजली व्यवस्था पर पड़ा व्यापक असरबिजली विभाग की प्रतिक्रिया बिजली विभाग के जेई नितीश कुमार ने बताया कि आंधी आने के साथ लाईन की सप्लाई बंद कर दिया। ...