सुपौल, मई 1 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों से रजिस्ट्रेशन (पुर्जा कटाने) के नाम पर दो रुपये के बदले पांच रुपये लिये जाने के मामले में अब शहर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मुखर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- बर्खास्तगी के विरोध में जीविका का अनशन जारी, तीन बीमारराजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए तय दो रुपये राशि के बदले पांच रुपये की वसूली बिल्कुल गलत है। इस दिशा में जल्द से जल्द अस्पताल प्रशासन को सुधार लाना होगा, नहीं तो इस मुहिम को जिला ही नहीं बल्कि सदन में भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर दो रुपये के बदले पांच रुपये लिया जा...