सुपौल, मार्च 18 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद परिसर से बरामद अश्विन अहमद के शव मामले में पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने थाना में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में नौसीन सबा ने बताया है कि करीब चार वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान अश्विन से हुई थी, जिसके बाद चार वर्ष पहले दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे और थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में रह रहे थे। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद अश्विन उनसे कुछ र...