सुपौल, अप्रैल 21 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड 3 में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना अवैध बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में गिरने के कारण हुई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रसीद अंसारी का पुत्र एहसान अंसारी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। खेल के दौरान वह बालू खनन से बने गड्ढे के किनारे पहुंच गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। यह भी पढ़ें- नदी में नहाने गया किशोर अवैध खनन के गड्ढे डूबा, मौत साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचन...