सुपौल, मार्च 24 -- वीरपुर/सुपौल, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएच-91 पर रविवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में कोहराम मचा दिया। इन घटनाओं में अंचल कार्यालय के एक सेवानिवृत्त कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएच-91 पर बसंतपुर वार्ड-7 स्थित अमृत चौक पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे महेंद्र पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। महेंद्र पासवान दो वर्ष पूर्व बसंतपुर अंचल कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे के बाद उन्हें तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. सुमन सौरभ ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.