सुपौल, मई 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को अलग-अलग जगहो से दो कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के नवीपुर गांव के कोर्ट वारंटी मो. सजाबुल और चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 निवासी सियाराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों कोर्ट वारंटी कई माह से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- सुपौल : अलग-अलग जगहों से दो कोर्ट वारंटी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार: तीन फरार वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...