सुपौल, जून 25 -- सुपौल, एक संवाददाता। एक पेड़ भरत तिवारी के नाम अभियान के तहत युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव सह समाजसेवी लक्ष्मण कुमार झा ने गुरुवार को समर्थकों के साथ सदर प्रखंड के आजाद चौक जगतपुर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में आयोजित किया गया है। लक्ष्मण ने मांग करते हुए कहा कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले। इस मौके पर किशोर कुमार वर्मा, कारी महतो, संजीव वर्मा, दिलीप भारती, अजय ठाकुर, गुड्डू वर्मा, पिंटू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- घोसरावां में भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च यह भी पढ़ें- अररिया: भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने को विशाल कैंडल मार्च ...