सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने आम जनमानस को राहत देते हुए कॉमर्शिलय एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को और विस्तारित कर दिया है। अब तक जहां यह सुविधा मुख्य रूप से वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध थी, वहीं अब श्राद्ध (मृत्युभोज), मुंडन, उपनयन और अन्य सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए भी वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इससे घरेलू गैस के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और बड़े आयोजनों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके लिए संबंधित रसोइयों एवं कैटरर्स को तेल कंपनियों के पास निबंधन कराना अनिवार्य किया गया है, जिसे 5 से 7 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति को अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के पास आवेदन देकर आवश्यक गैस सिलेंडरों की संख्या और संभा...