सुपौल, जून 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के प्रतापुर में एक नाली बंदूक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। यह कार्यवाई पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं।

आपराधिक योजना की जानकारी इस बाबत एसडीपीओ वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

वाहन चैकिंग अभियान उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में वाहन चैकिंग अ...