सुपौल, अप्रैल 17 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। समीक्षा में कई निर्देशों का पालन संतोषजनक पाया गया, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आठ घंटे की ड्यूटी के बाद रोस्टर बदलता है, जिसका सख्ती से पालन होना चाहिए। यह भी पढ़ें- खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच, अनियमितता उजागर साथ ही किसी भी कमी की सूचना तत्काल देने क...