सुपौल, जून 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़हरा निवासी 41 वर्षीय बसंत सिंह ने इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही और अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। मामला गुरुवार की बताई जा रहा है। मरीज के अनुसार वह बुखार, सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि पंजीयन काउंटर पर उनसे निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली गई। इसके बाद जब वे ओपीडी में पहुंचे तो वहां डॉक्टर की जगह एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की एक प्रशिक्षु छात्रा द्वारा उन्हें दवा का पर्चा दिया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: हादसे के बाद सहरसा में अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल मरीज ने बताया कि उनका तापमान लगभग 103 डिग्री था, लेकिन पर्चे में दी गई दवा से राहत नहीं मिली और बुख...