सुपौल, मई 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। 26 मई को होने वाले चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन जुटाने में लगे हैं। खासकर अध्यक्ष और सचिव पद को लेकर अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त चर्चा है। यह भी पढ़ें- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : पहले दिन 62 नामांकन दाखिलचुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी देव चंद्र मेहता ने बताया कि इस बार संघ के कुल 9 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इनमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष के एक-एक पद, जबकि उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव के तीन-तीन पद शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर भी मतदान होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी ...