सुपौल, अप्रैल 5 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार में एसएच किनारे वर्षों पूर्व आधे अधूरे नाला निर्माण कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों ये परेशानी और भी बढ़ जाती है जब नाले का गंदा पानी लोगों के दुकान और घरों में प्रवेश कर जाता है।समस्या को लेकर लोगों ने बताया कि बाजार में सड़क पर से बारिश के पानी के निकासी के लिए वर्षों पूर्व सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण शुरू किया गया लेकिन आधे अधूरे निर्माण कराए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया नाला के पानी की निकासी नहीं होने से बारिश बाद नाले का पानी सड़क से लोगों की दुकान में चला जाता है। लोगों ने प्रशासन से बरसात से पूर्व अधूरे नाले का निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...