सुपौल, अप्रैल 29 -- कुनौली,निज प्रतिनिधि। कमलपुर पंचायत के वार्ड 7, 8 और 9 को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क अतिक्रमण की वजह से लगातार संकीर्ण होती जा रही है। यह भी पढ़ें- अंबा बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम से थमा जनजीवनअतिक्रमण की स्थिति वार्ड 7 के मुस्लिम टोला से होकर मंडल टोला वार्ड 8 और वार्ड 9 तक जाने वाली इस सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की जमीन पर कहीं शौचालय, कहीं दुकान और कहीं मवेशियों के गोहाल बना दिए गए हैं। कई स्थानों पर सड़कों पर ही पशुओं को बांध दिया जाता है, जिससे चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इसका असर न केवल दैनिक आवाजाही पर पड़ रहा है, बल्कि गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा अतिक्रमण हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.